Indian Festival in 2025 सावन का महीना क्यों है इतना खास किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Spread the love
maha shivratri religious background with watercolor effect vector

भारत में हर महीने कोई ना कोई धार्मिक त्यौहार आता रहता है लेकिन सावन का महीना का अलग ही महत्व है यह महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है ।

12 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और 10 अगस्त 2025 सावन चलेगा पूरा महीना भगवान शिव की पूजा किया जाएगा,

इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि इस पवित्र सामान महीने में क्या-क्या करना चाहिए क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

पूरे महीने की सावन की तिथियां

  • इस बार सावन 12 जुलाई से शुरू होगा और 10 अगस्त को यह समाप्त हो जाएगा

व्रत रहने की तारीखें –

  • 14 जुलाई को पहली सोमवारी।
  • 21 जुलाई को दूसरी सोमवारी।
  • 28 जुलाई को तीसरी सोमवारी।
  • 4 अगस्त को चौथी सोमवारी का व्रत रखा जायेगा

इस बार का सावन का महीना पूरे 30 दिन का होगा इसीलिए इस साल के सावन के महीने को दुर्लभ माना जा रहा है।

सावन का धार्मिक महत्व –

  • इस महीने में यह माना जाता है कि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
  • हजारों लाखों की संख्या में शिव भक्त कावड़ यात्रा निकालत हैं भक्ति तीर्थ स्थलों से गंगा जल लेकर जाते हैं और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं।
  • यह माना जाता है कि जो लड़कियां विवाह करने के योग्य है अगर वो सोमवार का व्रत रखती है तो उन्हें योग्य जीवन साथी मिलने की कामना है ।
lord shiva illustation in vector file

सावन महीने में क्या-क्या करना चाहिए –

  • आप रोज विशेषकर सोमवार को दुध,जल, बेलपत्र, धतुरा, और शहद से आपको शिवलिंगों का अभिषेक करना चाहिए।
  • और आपको सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखना चाहिए।
  • आपको रोज विशेषकर सावन के महीने में रोज कम से कम 108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए इससे आप को मानसिक शांति मिलेगी
  • सत्संग या कथा कराना चाहिए – अगर आप सावन के महीने में सत्संग या कथा कराते हैं तो उसे सुभ माना जाता है
  • लोगो को दान दें जैसे – सावन के महीने में जरुरत मंद लोगो को दान दें जैसे वस्त्र ,जल की बोतल, छाता, चप्पल, आदि
illustration of Shiv written in hindi meaning Lord Shiva, Indian God of Hindu with mantra Om Namah Shivaya ( I bow to Shiva )

सावन के महीने में क्या नहीं करना चाहिए –

  • सावन का महीना एक पवित्र महीना माना जाता है इस महीने में आप मास मदिरा से दूर रहे।
  • सावन के महीने में यह मानता है कि काले और नीले वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
  • इस पवित्र महीने में आपको झूठ क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • यह माना जाता है कि सावन के महीने में बाल या नाखून नहीं कटवाना चाहिए यह अशुभ माना जाता है।
Lord Shiva, indian Maha Shivratri festival, vector illustration.

सावन महीने के प्रमुख त्योहार

  • 30 जुलाई को सावन माह के महीने में हरियाली तीज जो महिलाएं शिव और पार्वती की पूजा करती हैं।
  • और सावन के महीने मैं 5 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार है।
  • और सावन महीने के आखिरी दिन 10 अगस्त को रक्षाबंधन है
Maha Shivratri With Trisul, A Hindu Festival Celebrated Of Lord Shiva Night

निष्कर्ष-

सावन का महीना एक पवित्र महीना है यह केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि हमारे जीवन में संयम भक्ति और पवित्रता का प्रतीक है इस बार के सावन में आप भी भगवान शंकर के भक्ति में लीन हो जाइए और साथ में व्रत भी रखिए।

Leave a Comment